राजेडी नेता राजकुमार उर्फ आला राय की बुधवार रात्रि पटना में हत्या

राजेडी नेता राजकुमार उर्फ आला राय की बुधवार रात्रि पटना में  हत्या

 

राजेडी नेता राजकुमार उर्फ आला राय की पटना में हत्या

बिहार विधानसभा का चुनाव इस वर्ष के अक्टूबर-नवम्बर तक होने वाला है। चुनाव तारीख की घोषणा अभी बाकी है। अभी तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की अधिकारीक घोषणा तक नहीं किया है। इसे पहले आरजेडी के नेता राजकुमार उर्फ आला राय को बुधवार रात चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के निकट कॉलेज ऑफ कॉमर्स के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने छह गोलियां चलाई। राजकुमार राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चुनाव से पूर्व इस तरह की घटना होना गंभीर मामला है। प्रशासन को जिला स्तर पर सख्त से सख्त कदम उठाकर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। ताकि इस तरह की घटना का पुर्नावृत्ति न हो सके। जहां तक हो सके सीसीटीवी को मुख्य स्थानों पर लगाकर तथा उसका रख रखाव व दुरुस्त रखने की आवश्यकता है, ताकि अपराधी का पहचान जल्द हो सके।   

      जानकारी के मुताबिक राजकुमार यादव रोघोपुर से इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। घटना का क्या कारण हो सकता है यह विचारनीय है। इस घटनाक्रम की पूरी जांच के बाद ही सही तथ्य स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़ा था। सूत्रों के अनुसार आरजेडी नेता उस समय अपने घर की ओर जा रहे थे। हमलावर घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही घात लगाए बैठे थे तथा मौका देखते ही इस घटना को अंजाम देने में कामयाब हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनका ड्राइवर तुरंत ही पीएमसीएच अस्पताल पहुंचा लेकिन उनका पीएमसीएच पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल से खोखा बरामद कर लिया है। 

      विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी नेता पूरे जोर-शोर से राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस को लेकर वे लगातार अपने क्षेत्र में दौरा कर रहा था। वे घटनास्थल के पास ही एक अपार्टमेंट में रहता था। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि इस हत्या का अंजाम किसने दिया यह जांच के बाद ही पता चलेगा। वे विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरे जोर-शोर से कर रहा था। इसको लेकर वे लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहा था। हत्या का कारण अभी नहीं पता चला है। पुलिस के अनुसार आला राय कॉलेज ऑफ कॉमर्स से सटे गली में स्थित एक अपार्टमेंट में रहता था। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि राजकुमार उर्फ आला राय की हत्या किसने किया उसकी जांच की प्रक्रिया जारी है। अभी जांचदल आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस इस हत्या को सभी एंगल से जांच करेगी। 

 

 

 

0 Comments

Leave a Reply