India Attack Pakistan: ‘ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए; पहलगाम हमले का लिया बदला

'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से शुरू किए गए इस मिशन के तहत 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया।

India Attack Pakistan: ‘ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए; पहलगाम हमले का लिया बदला

खास बात यह रही कि वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसे बिना ही अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से यह हमला किया। (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय वायुसेना ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन किया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम से शुरू किए गए इस मिशन के तहत 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया।

खास बात यह रही कि वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसे बिना ही अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से यह हमला किया। इस ऑपरेशन में एयरफोर्स के साथ-साथ थलसेना और नौसेना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RAW ने दी थी गुप्त जानकारी
भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने इस मिशन के लिए आतंकी ठिकानों की पहचान की थी। जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को टारगेट कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया। इन जगहों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों की आवाजाही भी होती थी।

राजनीतिक समर्थन और देश का गर्व
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सेना के इस एक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की आतंकवाद को लेकर नीति हमेशा स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों के साहस और संकल्प पर गर्व करते हैं।

ओवैसी ने भी सराहा ऑपरेशन
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने सेना को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा जवाब पाकिस्तानी डीप स्टेट को सबक सिखाने के लिए जरूरी था।

जनता में खुशी और गर्व का माहौल
इस ऑपरेशन के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। जनता का कहना है कि भारत ने दिखा दिया है कि वह आतंक के खिलाफ कभी नरमी नहीं बरतेगा। पहलगाम हमले के बाद जिस बदले की मांग उठ रही थी, अब उसका सटीक और साहसी जवाब मिल गया है।

0 Comments

Leave a Reply