नीतीश सरकार देगी ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन
शिक्षा को बढ़ावा: नीतीश सरकार देगी ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज मुक्त होगी। उन्होंने आगे बताया कि यह योजना सात निश्चय कार्यक्रम का हिस्सा है, जो 2 अक्टूबर 2016 से लागू है। पूर्व में इस योजना में सामान्य छात्रों को 4 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलता था, जबकि महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर छात्रों को 1 प्रतिशत ब्याज पर मिलता था।
लेकिन अब सभी श्रेणियों के लिए यह लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त होगा। बिहार सरकार ने युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए 300 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त मंजूर की है। अब इस योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को बिन ब्याज रहित 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिलेगा जो पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा। इस योजना से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने आसानी रहेगा।
जानकारी के अनुसार यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनावो के मद्देनजर की गई है, जहां युवा मतदाता इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से अब तक 6,943 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है, जिससे छात्र देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों मे पढ़ाई कर पा रहे हैं। सरकार ने इस वर्ष 95 हजार छात्रों को लोन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 85 हजार से अधिक है। पूर्व में दो लाख तक की शिक्षा ऋण चुकाने का समय सीमा 60 मासिक किस्तों से बढ़ाकर 84 मासिक किस्तों में तथा दो लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक किस्तों से बढ़ाकर अधितकम 120 मासिक किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है। जिससे छात्रों का मनोबल, उत्साह तथा शिक्षा के प्रति रूचि आदि में बढ़ोत्तरी होगी।
Chose One of the Following Methods.
Sign in Using Your Email Address
Allow Election Mantra to send latest news notifications.