नये उपराष्ट्रपति का शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में संपन्न
आज शुक्रवार को नए उपराष्ट्रपति शपथ आयोजन राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को इस गरिमामयी पद की शपथ दिलाई । उन्होंने इस पद के लिए 9 सितम्बर को हुए चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी.सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से पराजित किया था। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।
इस शपथ समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु सहित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर केन्द्रीय मंत्री सहित उपस्थित विभिन्न राज्य के गणमान्य लोगों ने नए उपराष्ट्रपति को बधाई दिए। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य के कारण से इस्तीफे के उपरांत कराया गया। इससे पूर्व राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर सुशोभित थे. यह जीत एनडीए की मजबूत एकजुटता को दर्शाति है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने लिखा, सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्रपति ने राधाकृष्णन के अनुभव को राष्ट्रीय विकास के लिए उपयोगी बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर राधाकृष्णन के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, थिरु सी.पी. राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। उनका जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे। मोदी ने राधाकृष्णन को 'थिरु' संबोधन देकर दक्षिण भारतीय परंपरा का सम्मान किया।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने बधाई देते हुए कहा कि सीपी राधाकृष्णन का इस गरिमामयी पद पर आसीन होना राष्ट्र के प्रतिनिधियों की ओर से व्यक्त विश्वास और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मानवता का छठा भाग अपने में समेटे हुए है, उस देश के एक अत्यंत प्रतिष्ठित पद पर आपका चयन अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने राधाकृष्णन के सार्वजनिक जीवन में व्यापक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह पद निश्चित रूप से और अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त करेगा।
Chose One of the Following Methods.
Sign in Using Your Email Address
Allow Election Mantra to send latest news notifications.