हरियाणा में कांग्रेस और AAP में गठबंधन, राहुल गांधी की हां और स्टेट यूनिट की ना, ऊहापोह में पार्टी कार्यकर्ता

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके खेमे के नेतृत्व वाली हरियाणा कांग्रेस को जीत का भरोसा है और वे किसी भी पार्टी के साथ सीटें साझा नहीं करना चाहते हैं।

हरियाणा में कांग्रेस और AAP में गठबंधन, राहुल गांधी की हां और स्टेट यूनिट की ना, ऊहापोह में पार्टी कार्यकर्ता

हरियाणा में गठबंधन को लेकर असमंजस के हालात। (फोटो- सोशल मीडिया)

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में बुरे नतीजे के बाद हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी गठबंधन से लगभग इनकार करने के कुछ महीने बाद, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) फिर से चुनाव-पूर्व गठबंधन की बात करने लगे हैं। दोनों दल हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने के लिए एक-दूसरे के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस को हरियाणा में AAP के साथ गठबंधन को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के भीतर से ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है, हाईकमान, खास तौर पर राहुल गांधी इसके लिए उत्सुक हैं और पार्टी नेताओं से संभावना तलाशने को कह रहे हैं। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके खेमे के नेतृत्व वाली हरियाणा कांग्रेस को जीत का भरोसा है और वे किसी भी पार्टी के साथ सीटें साझा नहीं करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप मुख्य रूप से दिल्ली और पंजाब की सीमा से लगी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। आप सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल के बीच मंगलवार को दो दौर की बातचीत हुई। गठबंधन को लेकर इस हां और ना के बीच पार्टी कार्यकर्ता ऊहापोह में हैं। 

चुनावी गणित के लिहाज से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन समझ में आता है। हरियाणा में हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में 10 संसदीय सीटों में से कांग्रेस ने भाजपा से पांच सीटें छीन लीं। फिलहाल विधानसभा क्षेत्रवार परिणामों का विश्लेषण दिखाता है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी, जिसमें हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 44 में बीजेपी आगे थी और कांग्रेस 42 में। लेकिन समीकरण में आप को जोड़ दें तो इंडिया गठबंधन 46 सीटों पर आगे निकल जाता है, जो जादुई संख्या को छूता है।

कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनावों के दौरान मौजूद साझेदारी को जारी रखने के लिए उत्सुक है, लेकिन राज्य इकाई इसके पक्ष में नहीं है। इसमें सबसे बड़ा विरोध पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का है। पूर्व सीएम और उनका खेमा जीत के प्रति आश्वस्त है और पंजाब और दिल्ली की तरह, आप के साथ किसी भी समझौते का विरोध कर रहा है। 

0 Comments

Leave a Reply