'द बीस्ट' न केवल एक वाहन है, बल्कि यह तकनीकी प्रगति और सुरक्षा का चलता-फिरता उदाहरण है।
अमेरिका के राष्ट्रपति की कार। (फोटो- सोशल मीडिया)
20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार रात 10 बजे यह ऐतिहासिक क्षण होगा, जब ट्रंप आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बन जाएंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के साथ ही उनकी सुरक्षा और भी सख्त और हाईटेक हो जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई लिमोजिन कार, जिसे 'द बीस्ट' कहा जाता है, सुरक्षा तकनीकों का बेजोड़ उदाहरण है। आइए जानते हैं 'द बीस्ट' की विशेषताएं और राष्ट्रपति की सुरक्षा के अनोखे इंतजाम।
डोनाल्ड ट्रंप जिस कार में यात्रा करेंगे, वह अपनी सुरक्षा क्षमताओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसका वजन 9,000 किलोग्राम से अधिक है और इसकी कीमत करीब 1.5 मिलियन डॉलर है। यह कार विस्फोट, केमिकल अटैक और गोला-बारूद के प्रभाव को पूरी तरह झेलने में सक्षम है। इसकी खिड़कियां 3 इंच मोटी हैं और कवच 8 इंच मोटा है, जो इसे अजेय बनाता है।
'द बीस्ट' कार में कई उन्नत तकनीकें शामिल हैं:
इस कार में अमेरिकी राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप का खून रखा जाता है, ताकि किसी भी आपातकाल में चिकित्सा सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, इसमें रॉकेट ग्रेनेड, शॉटगन और अन्य जीवन रक्षक उपकरण भी मौजूद होते हैं। कार में स्मोक स्क्रीन और ऑयल स्पिल्स जैसी तकनीकें हैं, जो किसी भी पीछा करने वाले वाहन को चकमा देने में सक्षम हैं।
'द बीस्ट' के टायर विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। अगर टायर क्षतिग्रस्त हो जाएं या गोलीबारी हो, तब भी यह कार कई किलोमीटर तक बिना रुके चल सकती है। यह सिर्फ 15 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
'द बीस्ट' न केवल एक वाहन है, बल्कि यह तकनीकी प्रगति और सुरक्षा का चलता-फिरता उदाहरण है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ यह कार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। यह दिखाता है कि अमेरिका अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ता।
Chose One of the Following Methods.
Sign in Using Your Email Address
Allow Election Mantra to send latest news notifications.